उत्तराखंड:जीजा ने अश्लील वीडियो बनाकर लूटी साली की अस्मत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्रफल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि आरोपी जीजा ने पहले साली का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर साली के साथ रेप किया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली है पीड़िता की बहन का ससुराल रुड़की में है कुछ समय पहले पीड़िता अपनी बहन के घर रुड़की आई हुई थी आरोप है कि इसी दौरान एक दिन आरोपी जीजा ने नहाते हुए साली का अश्लील वीडियो बना लिया था।वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए. साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता वो पीड़िता की अस्मत के साथ खेलता रहा ।
जीजा के इस हरकत से नाबालिक मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई थी पूरे घटना को नाबालिका ने अपने बहन को बताया तो बहन के पैरों तले जमीन खिसक गई।आरोप है कि बहन के ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए उसे उल्टा धमकी दे दी. इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि आरोपी जीजा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,