हल्द्वानी- रेलवे पटरी पर अज्ञात युवक का दो टुकड़ों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है युवक के लाश के पास एक मोबाइल एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा हुआ है पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 