उत्तराखंड:नाबालिग ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड:नाबालिग ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल; जानें पूरा मामला
निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से है नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया.
नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
सोमवार रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक तैनात थे. इस दौरान कुछ लोग एक बालिका को अस्पताल में लेकर आए. उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक को बालिका के पेट में दर्द होने की बात बताई. इस दौरान जब तक चिकित्सक बालिका को देखते, बालिका ने टॉयलेट जाने की बात कही और वहां चली गई. कुछ ही देर में टॉयलेट से शिशु के रोने की आवाज आने लगी. यह खबर पूरे अस्पताल में फैल गई. आनन-फानन में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक दौड़कर टॉयलेट में पहुंचे. वहां देखा तो उस नाबालिग बालिका ने एक स्वस्थ्य बालिका को जन्म दे रखा था. तुरंत नवजात बच्ची और नाबालिग को अस्पताल में ले जाकर उपचार किया गया.
किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 17 साल की है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,