Uttarakhand News: लापता बेटे को ढूंढ रहा था परिवार,डेढ़ साल बाद जंगल में मिला इस हालत में कंकाल,
डेढ़ साल से लापता युवक की जंगल में कंकाल मिला है पूरे मामले में पुलिस मौके परसों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अल्मोड़ा जनपद के माचूला के जंगल में शनिवार सुबह वन कर्मी जंगल की सफाई कर रहे थे इसी बीच उन्हें एक पेड़ के नीचे मानव कंकाल मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पैंट की जेब टटोली तो यहां मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में डेढ़ साल पूर्व लापता पौड़ी के युवक का कंकाल मिला है जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वन कर्मियों को सफाई के दौरान उसका कंकाल मिला शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक दिल्ली में नौकरी करता था जो डेढ़ साल पूर्व अचानक लापता हो गया। तब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी ।
पुलिस के मुताबिक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच-छह माह पूर्व युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला गया होगा इससे उसकी मौत हो गई। लंबा समय होने से शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO