कुमाऊं की सबसे बड़े शहर हल्द्वानी की तस्वीर बदलने की तैयारी पूरी, इस तरह खूबसूरत दिखेगा हल्द्वानी शहर-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर हल्द्वानी आने वाले दिनों में बिल्कुल नए रूप में दिखाई देगा. जिला प्रशासन के स्तर पर इसकी जमीनी तैयारी रात दिन चल रही है.एक तरफ जहां शहर की सड़के और चौराहे चौड़े हो रहे हैं.वहीं जाम वाली जगह भी अतिक्रमण तोड़कर साफ करने की तैयारी है.


जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग शहर की सूरत को बदलने के दिन रात युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. यह खूबसूरत तस्वीर भले ही फिलहाल कंप्यूटर में हो लेकिन आने वाले दिनों में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी की यही तस्वीर होने वाली है.खूबसूरत चौराहे, खूबसूरत बिल्डिंग बाजार, साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति की झलक सब कुछ आपको इस शहर में दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

दरअसल हल्द्वानी की तस्वीर और तकदीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए छब्बीस सौ करोड रुपए के बजट से बदलने जा रही है.इसी बजट से शहर को एक नई दिशा देने की तैयारी है. जिसके लिए सीवर ड्रेनेज के साथ ही शहर के 13 बड़े चौराहों को इतना चौड़ा करने की भी कवायत चल रही है.
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार ने बताया कि पहले पहले चरण में शहर के चौड़ीकरण के जद्द में आ रहे विद्युत पोलो की शिफ्टिंग हो चुकी है अब दीपावली के बाद अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जाएगी और अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद शहर के शहर के सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ उसको खूबसूरत बनाने का भी काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 में हल्द्वानी पहुंचे थे उस दौरान उन्होंने हल्द्वानी की विकास और शहर की सूरत बदलने के लिए करीब 2600 करोड रुपए की घोषणा की थी जहां अब कार्य योजना धरातल पर उतरनी बशुरू हो गई है इसी के तहत हल्द्वानी में इन दोनों सड़क चौड़ीकरण और सौंदरीकरण का कार्य चल रहा है.
हल्द्वानी की लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों को चौड़ीकरण करने के लिए कई दौर का बैठक भी की जिसके बाद आखिरकार स्थानीय लोगों और व्यापारियों के सहमति के बाद अतिक्रमण भी हटा जाना है. जिला प्रशासन मुख्य रूप से नैनीताल सड़क की चौड़ीकरण को लेकर अभियान चला रहा है जिसके तहत करीब 120 अतिक्रमण को हटाया जाना है. दीपावली के बाद अतिक्रमण पर अभियान चलाकर जिला प्रशासन हटाने भी जा रहा है. वर्तमान समय में हल्द्वानी की जनसंख्या करीब 5 लाख के आसपास है लगातार बढ़ती आबादी और शहर से बढ़ते वाहनों के दबाव और यहां से पहाड़ों को जाने वाले पर्यटक को देखते हुए यह योजना हल्द्वानी के भविष्य के लिए कारगर साबित होगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें