Uttarakhand News:(अच्छी खबर)धामी सरकार ने इन 25 हजार कर्मियों को दी बड़ी सौगात, अब इतनी मिलेगी सैलरी
उत्तराखंड में धामी सरकार ने कई कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मियों की लंबे समय चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हरी झंडी दिखा दी है। जिसका सीधा लाभ अब रोडवेज कर्मियों और उपनल कर्मियों को मिलेगा। इन कर्मियों की अब सैलरी बढ़ कर आएगी.जानकारी के अनुसार प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ेगा। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे।
इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था। बताया जा रहा है कि उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्त की मंजूरी मिल गई है।
दूसरी ओर रोडवेज बोर्ड की सचिवालय में 35 वीं बैठक हुई है। बैठक में प्रमुख सचिव एल फैन्नई की अध्यक्षता कई अहम फैसले किए गए। बताया जा रहा है कि रोडवेज बोर्ड ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर निर्णय लेते हुए सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान और चार प्रतिशत डीए बढोतरी के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दे दी। जिससे अब रोडवेज के 2500 से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही बस बेड़े में 275 नई बसें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
चारधाम यात्रा के दौरान रोडवेज को रिटायर कर्मियों की सेवाएं लेने की अनुमति भी दी गई है। रोडवेज यात्राकाल के तीन माह तक रिटायर कर्मियों को एक निश्चित मानदेय पर नियुक्त कर सकता है।हालांकि, महिला कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) की सुविधा देने के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO
उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार