हल्द्वानी:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल ने लोगों बताए यातायात के नियम-VIDEO
हल्द्वानी:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हल्द्वानी में लगातार जागरूकता कार्यकक्रम चल रहे हैं .इसी क्रम में हल्द्वानी के गोरा पड़ाव स्थित प्रदेश के प्रतिष्ठित कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जहां लोगों को पमपेन्ट और बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात के नियमों पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के मालिक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री/ पूर्व सलाहकार उत्तराखंड परिवहन एवं यातायात सलाहकार समिति गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर रुकता अभियान चलाया गया जिसमें गाड़ी चलाने वाले लोगों और राहगीरों को पोस्ट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए इस दौरान ट्रेनिंग सेंटर में गाड़ी चालकों के लिए अलग से कैंप लगाकर सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई .
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार और संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करना है।सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व को समझाने में मदद करता है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर दिन सड़क पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें बहुत से लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग घायल हो जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। सड़क पर पैदल चलते हुए या वाहन चलाते समय किसी तरह की भी लापरवाही खतरनाक होती हैं। ऐसा करने से केवल उन्हें ही नहीं बल्कि आप-पास के लोगों को भी घटना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाया जाता है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन