हल्द्वानी: सैफ अली बना सुखविंदर,होटल में पकड़ा गया युवती के साथ,जाने फिर क्या हुआ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: विशेष समुदाय के युवक को होटल में युवती के साथ पुलिस और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ा है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है. मामला लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र का है जहां रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल में मुस्लिम समुदाय के युवक और एक युवती को आने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ कर रही है.


बताया जा रहा कि युवक असली नाम सैफ अली है जो उधम सिंह नगर का रहने वाला है होटल के कमरे को बुक करने के उसने अपनी आईडी प्रूफ सुखविंदर कौर के नाम से दी थी.
होटल कमरे में अलग समुदाय के युवक और युवती की ठहरने की सूचना हिंदूवादी संगठनों के दी जिसके बाद हिंदूवादी संगठन थाने में पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान


बताया जा रहा है कि युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर युवती को लेकर आया था युवती हिंदू है ह जो दिनेशपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
फिलहाल पुलिस युवक और युवती के परिजनों को सूचना दी है. साथी दोनों से पूछताछ कर रही है.


मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन नेता कमल मुनि ने कहा कि जिस तरह से विशेष समुदाय का युवक अपना नाम बदलकर हिंदू युवती को लेकर होटल में पहुंचता है. युवक द्वारा आईडी प्रूफ से छेड़छाड़ कर होटल में दिखाया गया है ऐसे युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
इस पूरे मामले में लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल का कहना है कि युवक और युवती बालिग परिजनों को बुलाया गया है होटल द्वारा आईडी प्रूफ को जांच पड़ताल नहीं की गई ऐसे में होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें