उत्तराखंड:तीन साल पहले कबाड़ में बेची बाइक, अब मालिक के पास पहुंचा चालान, मलिक के उड़े होश आप भी रहे सावधान
करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को कबाड़ी को बेचने के बाद अब बाइक मालिक के पास चालान पहुंचा है। मालिक ने चालान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कबाड़ी से जानकारी ली तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
उत्तराखंड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है मामला और रुड़की से सामने आया है जहां सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौरी निवासी कंवर चंद ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने एक बाइक खरीदी थी। करीब तीन साल पहले कोर कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इंश्योरेंस कंपनी ने बाइक का इंश्योरेंस उन्हें दे दिया था। बाइक बहादराबाद निवासी एक कबाड़ी को बेच दी थी। अब कुछ दिन पहने उनके पास बिजनौर पुलिस की ओर से बाइक का चालान कटने की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस संबंध में कबाड़ी से जानकारी ली तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
आरोप है कि कबाड़ी ने बाइक का इंजन किसी और बाइक में लगाकर कटान के लिए आई बाइक के कागजातों का इस्तेमाल किया है। बाइक मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO