हल्द्वानी: साइबर अपराधियों ने पार्सल में गैर कानूनी समान के नाम पर ऑनलाइन बनाया बंधक चार लाख से अधिक की ठगी,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने का काम कर रहे हैं. मुखानी थाना क्षेत्र शिव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने मुखानी थाना के माध्यम से साइबर क्राइम में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जहां बताया गया कि उनके आधार कार्ड आईडी से एक कोरियर से पार्सल ताइवान भेजा गया है.

Ad

जिसे मुंबई कस्टम पुलिस ने पकड़ा है और उसमें ड्रग्स पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड इत्यादि गैर कानूनी सामग्री मिली है और आपको तत्काल मुंबई क्राइम ब्रांच में पहुंचकर अपना पक्ष रखना होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई आना इतना जल्दी संभव नहीं है. उक्त व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी से बात करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच के बाद पता चला है कि आपका आधार कार्ड से चार बैंक अकाउंट अलग-अलग शहरों में खोले गए हैं और उसमें करोड रुपए का हवाला और गैरकानूनी का लेनदेन भी है और इसमें बहुत बड़े-बड़े अपराधी लोग शामिल है यही नहीं क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बात का पता किसी और को चल गया तो आपके पत्नी और बच्चों को खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस

फोन करने वाले पुलिस की वर्दी में थे और स्काइप पेज पर मुंबई क्राइम ब्रांच का लोगो लगा हुआ था. इस दौरान उन्हें ऑनलाइन बंधक बनाया गया और कहा गया कि आपको अपराध की पुष्टि हो गई है जहां बताया गया कि वेरिफिकेशन के नाम पर एसबीआई के इस अकाउंट में 35665 डाल दें इसके बाद उन्होंने उनके अकाउंट में पैसे डाल दिया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO


उनके द्वारा स्काइप पेज पर वीडियो के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी में रखा गया.
जहां 26 अप्रैल को सुबह उनसे कहा गया कि फाइनेंशियल वेरिफिकेशन के नाम पर अलग से आपको ₹400000 जमा करने होंगे जहां उनके बताए हुए खाते में ₹400000 जमा कर दिया और कहा गया कि आपका चार लाख रुपये अगली सुबह आपके खाते में वापस हो जाएंगे इसके बाद क्राइम ब्रांच के लोगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया.


अपने साथ हुई घटना अपने परिवार वालों को बताया जहां परिवार वालों को ठगी होने का एहसास हुआ इसके बाद पूरे मामले में मुखानी थाना में शिकायत दर्ज कराया है.
मामले में मुखानी पुलिस ने साइबर सेल को मामला ट्रांसफर किया है जहां साइबर सेल ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी


गौरतलब है कि साइबर अपराधी लोगों से अलग-अलग तरीकों से धोखाधड़ी कर रहे हैं देखा गया है कि साइबर अपराधियों के झांसे में अधिकतर शिक्षित लोग शिकार हो रहे हैं पुलिस द्वारा साइबर अपराध को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहा है उसके भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें