हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया में हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की जोरदार टक्कर से 13 वर्षीय मासूम कपिल मौर्या का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। तड़प-तड़पकर मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना में मृतक के पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Ad

सब्जी बेचकर घर लौट रहा था परिवार

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली (फरीदपुर) के रहने वाले हरिशंकर मौर्य कटघरिया में किराए पर रहकर बटाई पर खेती-किसानी करते हैं। रात करीब 11 बजे वे अपने 13 साल के बड़े बेटे कपिल के साथ बाजार से सब्जी बेचकर ठेले के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बेहद तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनके ठेले को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO

संवेदनहीनता की हद: लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिस ने भी नहीं उठाया

हादसे के बाद सड़क पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था। गंभीर रूप से घायल कपिल काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन राहगीर मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे हैं; आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी तड़पते मासूम को अस्पताल पहुंचाने के बजाय तमाशबीन बने रहना बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

अंत में लहूलुहान और घायल पिता ने हिम्मत जुटाई, किसी तरह बेटे को ऑटो में लादकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था कपिल

हरिशंकर के चार बच्चों में कपिल सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

पुलिस प्रशासन पर सवाल, आरोपी युवकों की तलाश जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बाइक पर दो युवक सवार थे और गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। व्यस्त हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर देर रात हुई इस घटना से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें