नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO

नैनीताल जिले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां कोसी नदी में नहाने उतरे सेना के नायब सूबेदार का अचानक पैर फिसल गया और वे नदी के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान तट पर खड़ा उनका 6 साल का मासूम बेटा बेबस होकर पिता को आंखों के सामने बहते हुए देखता रह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच से जवान का शव बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के द्वाराहाट (कुंस्यारी) निवासी 38 वर्षीय पृथ्वी पाल सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत वर्तमान में हल्द्वानी के भगवानपुर में रहते थे। वे भारतीय सेना के एजुकेशन कोर में भटिंडा (पंजाब) में बतौर नायब सूबेदार तैनात थे और छुट्टियों में अपने पैतृक गांव पूजा-पाठ के लिए आए थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वे रानीखेत से हल्द्वानी लौट रहे थे। इसी दौरान बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी-उडियार के पास वे कोसी नदी में नहाने के लिए रुक गए।
नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से पृथ्वी पाल नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। उनके साथ मौजूद साथी धन सिंह, नरेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी का वेग अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इस पूरी घटना के दौरान उनका 6 साल का बेटा ओम भी नदी किनारे मौजूद था, जो कुछ समझ पाता इससे पहले ही पिता उसकी नजरों से ओझल हो गए।
3 किमी दूर पत्थरों में अटका मिला शव
हादसे के बाद साथियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बेतालघाट थाना, खैरना पुलिस और SDRF को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय निवासियों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा हुआ शव बरामद किया गया।
पुलिस जवान के शव को गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है। गांव वालों ने बताया कि पृथ्वी पाल बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO