Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, देखें लिस्ट
Bank Holidays October 2022: अक्टूबर माह में अधिकतर त्यौहार के चलते बैंकों में इस बार छुट्टी रहेगी ।हर महीने की तरह अक्टूबर में ही बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलीडे कैलेंडर के हिसाब से अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें प्रमुख त्योहारों के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार को भी शामिल किया गया है।
आरबीआई की ओर से जारी एक कैलेंडर के अनुसार, इसमें से कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में रहने वाली है तो वहीं कुछ पूरे देश में रहेंगी। ऐसे में अगर आपका भी बैंक में कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। इसके अलावा।
बैंक की छुट्टियों के बारे में भी जानकारी कर लें, नहीं तो आपके बैंक जाने पर बैंक बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ सकता है।
अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
एक अक्टूबर को शनिवार: छमाही बंदी के कारण सिक्क्मि में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर, दिन रविवार: गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर, दिन सोमवार: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) के कारण सिक्किम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरला, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर, दिन मंगलवार: कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में दुर्गा पूजा, दशहरा (महा नवमी) आयुध पूजा, श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा, दशहरा (विजय दशमी), श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव है, जिस कारण मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा (दसैन)। सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर (शुक्रवार): सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
कितने रविवार और शनिवार को छुट्टी
अक्टूबर में 8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर (दूसरे और चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। वहीं 2,9,16,23 व 30 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
दिवाली त्योहार के दौरान बैंक लंबे सप्ताहांत के लिए बंद रहेंगे। सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर को छोड़कर 22 अक्टूबर-24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 23 अक्टूबर को रविवार, 24 अक्टूबर को दीपावली, लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन