अल्मोड़ा: बंदरों के आतंक से ग्रामीण,DM से लगाई गुहार
अल्मोड़ा: बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे और दयाकृष्ण कांडपाल ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में नगर मुख्यालय में बंदरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसके कारण स्कूली बच्चे और राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये बंदर घरों में भी घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बाहरी जनपदों से सेंचुरी के नाम पर लाए जा रहे बंदरों की रोकथाम के लिए क्वारब पुल पर कड़ी चेकिंग की जाए। साथ ही, इस बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग को त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों और बुजुर्गों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और लोग भयमुक्त हो सकें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन