उत्तराखंड:BJP नेता के बेटे से घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, पूरी घटना CCTV में कैद-देखे-VIDEO

उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उनको किसी से डर नहीं है. ऐसे ही एक मामला रुद्रपुर का है, जहां भाजपा नेत्री के बेटे से घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की. नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की. वहीं घायल अवस्था में पीयूष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. वीडियो के मामला रुद्रपुर का है, जहां भाजपा नेत्री मधु रॉय के बेटे पीयूष भाटिया के साथ मारपीट की गई. पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
घायल के पिता ने सोसायटी के एक पदाधिकारी सहित पांच लोगों के खिलाफ सिडकुल चौकी में तहरीर दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मधु राय भाटिया के पति मनमोहन राय ने तहरीर देते हुए बताया कि 18 अगस्त की रात्रि को कुछ लोगों द्वारा उनके पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमारा कर दिया अंजाम दिया गया। आरोप था कि बेटा पीयूष अपने परिवार के साथ रात्रि ग्यारह बजे हल्द्वानी से घर लौटा,तो एक व्यक्ति ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी।
आरोप था कि जैसे ही पीयूष घर पहुंच कार से सामान उतारने लगा,तभी नकाबपोश पांच से छह धारदार हथियारों से लैस युवक आते है और जान से मारने की नीयत से हमला कर देते है। जिसमें उसका बेटा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO