हल्द्वानी: जीवन दयानी में फंसी मासूम सहित पांच जिंदगियां,वाहन बरसाती नाले में फंसी,पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त है पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है. घटना देर रात के सामने आई है जहां हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाल उफान पर आ जाने से सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फस गई जहां चार जिंदगियां पर खतरा मंडराने लगा.
108 सेवा नाले में फंसते उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गई गया. मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया इसके बाद पानी कम होने पर 108 सेवा को बाहर निकल गया. बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह करीब 2:00 बजे का है जहां सितारगंज से एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में महिला ने 108 सेवा में बच्चों को जन्म दिया जच्चा बच्चा के इलाज के लिए उनको हल्द्वानी ले जाया जा रहा था इस दौरान जल्दी बाजी में 108 सेवा के चालक ने वाहन नाले को पार करने लगा.
चालक की लापरवाही के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी. गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वहां में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया. वाहन से सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद गाड़ी में सवार मरीज और तीमारदार पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार जताया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,