प्रेमी की हत्या कर थाने पहुंची प्रेमिका, बोली- लाश कमरे में पड़ी है,गुनाह कबूला
एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या दी है. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी की हत्या करने के बाद प्रेमिका थाने पहुंची है और गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
भंवरकुआं थाना के पिपलिया राव क्षेत्र की रहने वाली युवती मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। उसके सागर के रहने वाले संस्कार पंडेरिया नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। संस्कार शहर में बाइक टैक्सी (रेपिडो) चलाने का काम करता था। दोनों पिछले एक डेढ़ साल से रिलेशन में थे।
युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से रैपिड टैक्सी चलाने वाले संस्कार से हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के नजदीक आए. दोनों आए दिन एक दूसरे से मुलाकात भी करते थे. इसी कड़ी में एक दिन युवती घर पर अकेली थी.”दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस कर रही इसकी पड़ताल” उसी वक्त संस्कार उसके घर पर आया. किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई. इसके बाद युवती ने संस्कार का गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया और खुद थाने पहुंच गई. दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसके बारे में पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि युवती मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी.” वहीं पुलिस विभिन्न तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. इंदौर में प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी की हत्या का यह पहला मामला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,