उत्तराखंड (दुखद) अनियंत्रित डंफर बाइक सवार युवकों को कुचला एक की मौत एक गंभीर
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या uk 07 cb 4069 थानों से भानियावाला की ओर आ रहा था और एवेंजर बाइक uk 07fe 3086 भानियावाला से थानों की ओर जा रहे थे।जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जबरदस्त तरीके से डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल उम्र 23 वर्ष अथूरवाला डोईवाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अथूरवाला डोईवाला का उपचार जारी है। घटनास्थल पर पहुंची रानीपोखरी पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न