उत्तराखंड:नशे में हैवान बना दामाद,सास के घर में घुसकर की दरिंदगी,मिल गई सजा
मां के समान मानी जाने वाली सास के साथ दुष्कर्म करने वाले दामाद को पिथौरागढ़ न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थ दंड भी सुनाया गया है। मानवता को कलंकित करने वाली यह घटना लगभग दो वर्ष पूर्व की है।
अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद में 21-22 मार्च 2021 को 61 वर्षीय महिला अपने कमरे में थी। इसी दौरान उसका दामाद ने शराब पीकर वहां घुस गया। उसने सास के कपड़े फाड़ और मारपीट कर शरीर में दांत से काट दुष्कर्म किया।
वृद्धा के पति का छह साल पहले निधन हो गया था। उनकी बेटी और दामाद अलग-अलग रहते थे। इसके बाद उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया। वह रात में ही भागकर अपनी बेटी के घर गई और घटना के बारे में बताया। दूसरे दिन जब महिला अपनी बेटी के साथ कमरे में जाने लगी तो फिर से आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज की।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 323 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही वृद्धा का मेडिकल कराया था। यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में चला। पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि उनका दामाद लगभग पांच माह से उनके साथ गलत काम कर रहा था, लेकिन लोकलाज के कारण अपने दामाद की हरकतों को किसी को नहीं बता पाई। अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोष सिद्ध करते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई।
अभियोजन की तरफ से शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत, सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रेम भंडारी और डीआर आर्या ने गवाह और तथ्य पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने दामाद के कृत्य को सामाजिक दृष्टि से जघन्य अपराध बताया। साथ ही दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने दोषी को धारा 376 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,