दो नाबालिगो की लव स्टोरी, हल्द्वानी में नाबालिग प्रेमी संग बरामद पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग छात्रा को किशोर प्रेमी बहला फुसलाकर अपने साथ हल्द्वानी ले आया जहां चंपावत पुलिस ने दोनों को बरामद किया है . चंपावत में एक गांव से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया।
लोहाघाट के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग भांजी 28 नवंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से घर नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक चंपावत लापता किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंपने के साथ नाबालिग प्रेमी को किशोर न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने लापता किशोरी को उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से पकड़ लिया। किशाेरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी नाबालिग प्रेमी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष