Uttarakhand News:यहां रिश्ता हुआ शर्मसार,50 वर्षीय ताऊ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म,दिया बच्चे को जन्म

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देवभूमि से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां 50 वर्षीय गांव में रिश्ते में ताऊ लगने वाले व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से बलात्कार किया. मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र का है जहां किशोरी ने बच्चों को जन्म दिया है किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गंगोलीहाट चिकित्सक के पास ले गए. जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई.

Ad


आरोपी ताऊ ने कई बार किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया. मामला खुलने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे. जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है.पूछताछ में किशोरी ने गांव के 50 वर्षीय रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया. किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया.

किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ 376 व पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में थाना गंगोलीहाट पुलिस में मामला दर्ज करा लिया है.थाना प्रभारी ने बताया किशोरी के परिजनो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया. जहां जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई.

पूछताछ में युवती ने इसके लिए गांव के रिश्ते के ताऊ को जिम्मेदार बताया. किशोरी ने परिजनों को बताया मार्च 2023 में मवेशियों को चुगाते हुए ताऊ ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया. साथ ही किसी को इसकी सूचना देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी ताऊ ने दी. फिलहाल घटना के बाद से परिवार सदमे में है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें