Uttarakhand News: अमीर बनने के चक्कर मे प्रेमी प्रेमिका उतरे जिस्मफरोशी के धंधे में,युवती सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड में आए दिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है।पुलिस ने
धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल समेत एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रेमी ही अपनी प्रेमिका को ग्राहकों के पास भेजता है. प्रेमी युगल दिल्ली में रहता है, जो धर्मनगरी हरिद्वार में आकर गलत काम कर रहा है.
प्रेमी अपनी प्रेमिका की बुकिंग सोशल मीडिया के जरिए करता था.
।मानव तस्करी निरोधक दस्ता (एएचटीयू) और ज्वालापुर पुलिस टीम ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। दिल्ली की युवती और दिल्ली के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर कब्जे से बैग, आपत्तिजनक वस्तु और 4200 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने होटलों और अन्य स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायतें मिलने पर मानव तस्करी निरोधक दस्ता व पुलिस टीम को चेकिंग के निर्देश दिए थे। बुधवार की रात एएचटीयू और ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर मोड़ के पास दिल्ली से आए एक युवक- युवती देह व्यापार करा रहे हैं। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर डील कर होटल में बुलाया जाता है।
ज्वालापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एएचटीयू प्रभारी राकेंद्र कठैत आदि फोर्स के साथ टिबड़ी अंडरपास के पास छापा मारा। यहां पर एक ग्राहक और युवक-युवती को पकड़ लिया गया।पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल दिल्ली से इस काम के लिए हरिद्वार आते थे और यहीं पर ग्राहकों को सेट कर होटल में बुलाते थे. दोनों ग्राहकों से अच्छा पैसा लेकर वापस दिल्ली लौट जाते थे. पुलिस के मुताबिक दोनों हरिद्वार में दो से तीन दिनों तक रुकते थे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन