हल्द्वानी:पहले दुष्कर्म मुकदमे से बचने के लिए किया शादी, जलती अगरबत्ती से दागता है पति, जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवती ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज करा है पूरे मामले में बनभूलपुरा पुलिस पीड़िता के तहरीर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस में दी तहरीर के अनुसार दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए आरोपी ने उससे निकाह किया. अब पति उसके शरीर पर जलती अगरबत्ती दागता है. यहां तक की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति मारपीट कर अब उसको घर से निकाल दिया है.

पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बनभूलपुरा निवासी एक युवक के साथ वर्ष 2022 में उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी.शादी से पहले उसने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था.मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी मान-मनौव्वल करने लगा. जहां निकाह करने पर केस बंद करा दिया. मगर शादी के बाद पति के अलावा ससुरालयों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया किया. सास-ससुर दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से वह मायके भी नहीं जा पाई और ससुरालियों के अत्याचार सहती रही. पति उसे सिर्फ अगरबत्ती से जलाता, बल्कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO


दो जनवरी की रात पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसको घर से निकाल दिया. यहां तक की पति अब जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के तारीख पर आरोपी पति सहित सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें