उत्तराखंड:कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खानपुर एमएलए उमेश कुमार के ऑफ‍िस पहुंचे; की ताबड़तोड़ फायरिंग- वीडियो वायरल देखें-VIDEO

ख़बर शेयर करें

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इसको लेकर तनाव हो गया है। देहात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं। खानपुर विधायक के समर्थक भी जुटना शुरू हो गए हैं।वहीं घटनाक्रम को देखते हुए लंढौरा में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1BmuaJjQKi

इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में लंढौरा में भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से विधायक उमेश कुमार के घर पर जगह-जगह गोलियों के निशान बने हुए हैं और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार में बीते लंबे से जुबानी जंग चल रही है. दोनों अक्सर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे है. लेकिन अब बात गालीगलौज और मारपीट व गोलीबारी तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

बताया जा रहा है कि रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ रुड़की गंगनहर किनारे स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुस गए और जमकर गाली गलौज की. विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में मौजूद लोगों ने जब प्रणव सिंह चैंपियन और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित


प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद प्रणव सिंह चैंपियन वहां से फारर हो गए. अपने कार्यायल पर फायरिंग की सूचना मिलते ही उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचेबताया जा रहा है कि उमेश कुमार ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यालय की तरफ जाने ही वाले थे कि एसपी देहात समेत आसपास के थानों से पुलिस बल और एनपीआर पहुच गया. इसके बाद विधायक उमेश कुमार ने पुलिस को चेताया कि अगर चैंपियन को नहीं पकड़ा तो वह खुद ही अपना बदला लेने में सक्षम है. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें