हल्द्वानी:अमेरिका से आये युवक की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत एक घायल
हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हुई है मौत के बाद उसके परिवार में कोरा में मचा हुआ है बताया जा रहा है कि हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग में देर रात सड़क हादसा हो गया. यहां जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकरा.इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चोरगलियां पुलिस के अनुसार लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ मंगलवार देर रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था।
इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क हादसे की लोगों ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आपातकालीन 108 सेवा ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल यशपाल खोलिया की हालत गंभीर बनी हुई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.अर्जुन यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था वह दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,