हल्द्वानी:दिल्ली- काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में के कोच के डिब्बे में लाश मिलने से हड़कंप,GRP जांच में जुटी.
हल्द्वानी: दिल्ली से काठगोदाम आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ट्रेन के एक कोच में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है. घटना मंगलवार दिन रात की बताई जा रही है जहां संपर्क क्रांति ट्रेन रात करीब 10:00 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची.
जीआरपी पुलिस के मुताबिक लाश ट्रेन के कोच में मुरादाबाद में एक यात्री ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 139 में सूचना देकर बताया कि उनके कोच में एक शव पड़ी है परंतु मुरादाबाद में आरपीएफ ने उसकी सुध नहीं ली इसके बाद रामपुर आरपीएफ और रुद्रपुर आरपीएफ ने भी यात्री के संबंध में कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया.
इसके बाद रेलगाड़ी जब लालकुआं पहुंची तो यहां ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर लाश को लालकुआं आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया.इसके बाद उक्त लाश को राजकीय रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई इसके बाद जीआरपी ने कोच में पूछताछ करते हुए शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिया काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त मोहल्ला बंजारन थाना नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मौहम्मद मुस्तकीम पुत्र अलीम के रूप में हुई जिसके बाद जीआरपी ने मृतक के शव को हल्द्वानी मोर्चरी में भिजवा दिया बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह एवं नाक से खून बह रहा है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. यात्रियों का कहना था कि यदि मुरादाबाद या रामपुर में रेलवे प्रशासन अचेत व्यक्ति का संज्ञान ले लेती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO