हल्द्वानी: लुटेरी दुल्हन का पति ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना 12 बाइकों के साथ गिरफ्तार 6 गिरफ्तार,जेल में लुटेरी दुल्हन -VIDEO
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना पुलिस ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है जहां पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 चोरी की बाइकों को बरामद किया है बरामद की गई सभी भाई के हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र से चोरी की गई थी. पकड़े गए गैंगस्टर अन्तराजिय बाइक चोरी गिरोह के सदस्य हैं.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे सर्विलांस और मुखबिर के आधार पर 6 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से चोरी के 12 बाइके हल्द्वानी के गौलापार के जंगलों से बरामद किया है
पकड़े गए एक व्यक्ति का नाम कुबेर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल, जबकि दूसरा व्यक्ति सलीम उधम सिंह नगर, ओम शर्मा गाजियाबाद, ध्रुव शर्मा उधम सिंह नगर लालपुर, रवि सिंह सुभाष नगर बरेली, जबकि संदीप मौर्य उधम सिंह नगर का रहने वाला है. पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि पकड़े गए सभी आरोपी ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं और बाइक के चोरी कर बाहर बेचने का काम करते हैं.
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि गैंग का सरगना संदीप मौर्य के ऊपर पूर्व में भी कदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी संदीप मौर्य लुटेरी दुल्हन से शादी किया था जहां नोटरी दुल्हन का शिकार होकर संदीप मौर्य ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना बन गया. संदीप की पत्नी लुटेरी दुल्हन वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जेल में बंद है. घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने ढाई हजार रुपए का इनाम दिया है.एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों की अपराधी के इतिहास खंगाली जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,