Delhi New Chief Minister: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी बनेंगी नई मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली को आज नया सीएम मिल गया। आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनाई गई हैं। अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सुबह 11 बजे आप की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: 'एलिजियम 4.0' में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
Ad

सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है और आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है।

शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल जब से जेल गए, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपनी गद्दी किसे सौंपेंगे. हालांकि, जेल से सरकार चलाने का फैसला करके केजरीवाल ने इन कयासों को थोड़ा टाल जरूर दिया था. लेकिन इस्‍तीफे की घोषणा के बाद तय हो गया था कि उनके कई विश्‍वास पात्रों में सीएम बनने की लॉटरी किसके नाम खुलेगी. जिसका नाम सामने आया है, वो आतिशी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: 'एलिजियम 4.0' में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम

दिल्ली की मनोनीत सीएम आतिशी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाए। ये दुर्भावना के तहत हुई थी। केजरीवाल ने जो फैसला लिया शायद वो देश के इतिहास में किसी नेता ने लिया होगा। ये आम आदमी पार्टी के लिए नुकसान है। आने वाले चुनाव में केजरीवाल को सीएम बनाना है। लेकिन जबतक चुनाव नहीं होता, केजरीवाल ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मेरे पास जबतक ये जिम्मेदारी है तबतक दो काम मेरे पास रहेंगे। पहला कैसे केजरीवाल को दिल्ली का फिर से सीएम बनाएं। जबतक चुनाव नहीं होते उसमें दिल्ली के लोगों की रक्षा करना।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: 'एलिजियम 4.0' में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें