हल्द्वानी:नौकरी करने गया पति युवती को लेकर लापता, महिला ने पति की दर्ज करायी गुमशुदगी, दो राज्यों की पुलिस परेशान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला दिल्ली नौकरी करने गए पति की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है. महिला के तहरीर पर मुखानी पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हालांकि गुमशुदा व्यक्ति पर मध्य प्रदेश की किसी युवती से शादी करने का आरोप लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला का पति युवती को लेकर गायब है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि इसी वर्ष 4 अक्टूबर को उसके पति दिल्ली नौकरी करने गए लेकिन उसके पति से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है. महिला ने कहा है कि 23 अक्टूबर को उसके पति से उसकी आखरी बार बात हुई थी तब से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.


14 नवंबर को उनके देवर ने सास को फोन कर कहा कि उसके पति ने दूसरी औरत से शादी कर ली है.महिला का कहना है कि इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है.मगर जब उसने अपने देवर से पूछा तो उसने भी बड़े भाई के शादी करने की बात बताई.वहीं 25 नवंबर को मध्यप्रदेश की पुलिस ने हल्द्वानी पहुंचकर भोटिया पड़ाव थाने में उससे व उसके परिवार के लोगों से पूछताछ भी की तब पुलिस कर्मियों ने बताया कि उसका पति मध्यप्रदेश की किसी युवती को लेकर भागा है.युवती के परिवार ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है.महिला का कहना है कि उसे अपने पति के लिए चिंता हो रही है.महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए पति की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है.वहीं मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें