हल्द्वानी- हाईवे किनारे युवक की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार जंगल से सटे हाईवे के किनारे एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि हाईवे से सटे जंगल में एक युवक की लाश पड़ी हुई है जांच पड़ताल की गई तो युवक की शिनाख्त 45 वर्षीय मोहन चंद्र पलाडिया निवासी गौलापार के रूप में की गई. परिजनों के मुताबिक मोहन चंद्र दूध बेचने का काम करता था जहां सुबह अपनी बाइक से दूध लेकर बांटने घर से निकला था लेकिन घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक बरामद की गई है.
मोहन चंद की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. पुलिस के मुताबिक मोहनचंद की लाश हाईवे से कुछ दूरी पर जंगल के किनारे पड़ा हुआ था स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी युवक के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशाने नहीं है जिसके चलते मौत के कारणो की पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
फिलहाल परिजनों मोहन चंद्र की हत्या की आशंका जताई है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. मोहन चंद के मौत के बाद उसके परिवार में कोहरा मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
