हल्द्वानी :रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी; कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा बेटा सुरक्षित है. घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
जानकारी के अनुसार चांदमारी काठगोदाम भूमिया मंदिर के पास रहने वाली ज्योति जंतवाल (45) पत्नी राजेंद्र जंतवाल रविवार अपने बेटे के साथ रामपुर रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान में टाइल्स लेने जा रहे थे कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वह स्कूटी से नीचे गिर गई जहां जिससे पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस की चपेट में आकर ज्योति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक महिला ज्योति एलआईसी हल्द्वानी में काम करती थी और उनके पति राजेंद्र सिडकुल स्थित परफेक्टी में काम करते हैं।.उनका बड़ा बेटा नेवी में कार्यरत है. जबकि बेटे के साथ स्कूटी से टाइल्स खरीदने जा रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शोक संता परिवार को ढांढस बधाया.
महिला के मौत के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है.
घटना के बाद बस चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस का कहना कि चालक और बस को हिरासत में ले लिया गया है. परिवार वालों की तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती