हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी से 47 लाख रुपये की भारी-भरकम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को प्लॉट बेचने और उस पर मकान बनाकर देने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का रुख किया। अब अदालत के आदेश के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad

2021 में शुरू हुआ था ठगी का खेल

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटी सुधीर कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में उनका संपर्क दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी भीम सिंह मेहरा से हुआ था। भीम सिंह ने उन्हें दमुवाढूंगा इलाके में 1200 वर्गफुट का प्लॉट दिखाकर 40 लाख रुपये में सौदा तय किया। पीड़ित ने आरोपी को 40 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसी प्लॉट पर मकान बनाकर देने का वादा किया और इसके एवज में 7 लाख रुपये और ऐंठ लिए।

न कब्जा दिया, पैसे मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

लाखों रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने न तो सुधीर कुमार को प्लॉट पर कब्जा दिया और न ही मकान बनाकर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने 7 मार्च 2026 को अपनी रकम और मकान का कब्जा देने की मांग की, तो आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।

पुलिस से निराशा मिलने पर ली कोर्ट की शरण

घटना के बाद पीड़ित ने काठगोदाम कोतवाली और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हार मानकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद काठगोदाम पुलिस ने 30 सितंबर की रात आरोपी भीम सिंह मेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

पहले से दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी भीम सिंह मेहरा पर पहले से भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इससे पूर्व एक सैन्य कर्मी ने भी उस पर ठगी का आरोप लगाया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें