उत्तराखंड:जरा सी लापरवाही डूबने से तीन साल का मासूम की मौत सदमे में परिवार,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दर्दनाक घटना सामने आई है जहां नदी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत हुई है उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन साल के मासूम सिद्धार्थ डसीला की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा अपने दादा के साथ खेलते-खेलते सरयू नदी में गिर गया, जिसकी लाश बाद में नदी से बरामद की गई। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता बेसुध हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad

यह हादसा पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में शनिवार सुबह सेराघाट चौकी के पास स्थित सेरा बडोली में हुआ। थानाध्यक्ष महेश जोशी के अनुसार, सिद्धार्थ सुबह करीब 11 बजे अपने दादा अमर सिंह के साथ घर के पास खेल रहा था। अचानक बच्चा घर से 50 मीटर दूर बह रही सरयू नदी में गिर गया। काफी समय तक बच्चा घर नहीं लौटा, तो उसकी मां ने आसपास के लोगों को सूचित किया। खोजबीन के दौरान नदी के पास उसके जूते मिले, जिसके बाद परिजनों ने सेराघाट चौकी और बेरीनाग पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी


सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में 300 मीटर नीचे खोजबीन की और बच्चे का शव बरामद किया। उसे तत्काल सीएचसी गणाई गंगोलीहाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी बेरीनाग भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

सिद्धार्थ डसीला तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता पूरन डसीला मेहनत मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें