हल्द्वानी आरटीओ संदीप सैनी बने देहरादून आरटीओ प्रशासन, सुनील शर्मा बने हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के परिवहन विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। विभाग ने कई अहम पदों पर अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जिससे प्रदेश में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी को अब देहरादून में आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में अब तक आरटीओ पद पर तैनात रहे सुनील शर्मा को हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन के पद पर हल्द्वानी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

इसके अलावा, देहरादून में प्रवर्तन का कार्य देख रहे शैलेश तिवारी को परिवहन मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से अनीता चमोला को राजधानी देहरादून में प्रवर्तन का कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

परिवहन विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर विभागीय कार्यप्रणाली पर साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें