हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मिली लाश
हल्द्वानी:शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की लाश मिलने से लोगो मे हड़कंप मच गया. मामला भीमताल क्षेत्र के धारी ब्लॉक की हैं. ग्राम पंचायत पलड़ा में संदिग्ध हालात में शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ कर्मी का शव उसके कमरे में पड़ा मिला हैं . मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है. जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.
धानाचूली चौकी के एसआई विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पलड़ा निवासी ललित दानी पुत्र चंद्रबल्लभ दानी का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में लटका मिला. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की परिजनों ने बताया कि युवक फंदे पर लटका हुआ था.
उसे उतारकर उसे बचाने के लिए पानी पिलाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. पुलिस ने युवक को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललित कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था. मृतक सतबुंगा में माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश