कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुता बनी ताकत
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम से कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान ललित जोशी के साथ कांग्रेस के सभी नेता और पदाधिकारी नजर आए। तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। स्वराज आश्रम से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ललित जोशी।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई आला नेता मौजूद रहे। इस दौरान मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे। पार्टी नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। और इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन