पिथौरागढ़ में कार गोरी नदी में गिरी एक व्यक्ति की मौत,
पिथौरागढ़; जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग में बंगापानी के बरम के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई. जहां कार से एक शव बरामद कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक कार जौलजीबी से मुनस्यारी को जा रही थी. बरम से लगभग 200 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरी. सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया.नदी में गिरी कार से एक शव को निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि देर रात तक चल रेस्क्यू अभियान में मृतक को रेस्क्यू किया गया है.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि बरम के पास कर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स और टीआरएफ की टीम होके पर पहुंचे क्षेत्रीय जनता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया इस दौरान कर में एक व्यक्ति मृत्यु अवस्था में पड़ा हुआ था उसकी गंभीर चोटे लगी हुई थी जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक का नाम 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह मोर्तोलिया पुत्र स्वर्गीय कुंदर सिंह निवासी ग्राम पंचायत सुरिंग विकासखंड मुनस्यारी का रहने वाला है मौके पर पंचनामा के बाद मृतक के शव को 108 सेवा के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र धारचूला भेजा गया है. देर रात तक चलाया गया सर्च अभियान में कोई अन्य व्यक्ति गाड़ी में नहीं पाया गया. हादसों का कारण का भी पता नहीं चल सका है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश