भाजपा ने नैनीताल जिले के 17 मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा-देखे लिस्ट

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बुधवार की देर शाम नैनीताल जिले के 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। आठ मंडल अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं की गई है।
पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के अनुसार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल के लिए नवीन पपोला को मंडल अध्यक्ष और बलवंत खोलिया को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।

इसी तरह लालकुआं मंडल के लिए अरुण जोशी को मंडल अध्यक्ष व मुकेश सिंह को मंडल प्रतिनिधि, हल्दुचौड़ के लिए विजय रोहित दुमका मंडल अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट मंडल प्रतिनिधि, भीमताल विधानसभा की ओखलकांडा मंडल के लिए मनोज सुयाल मंडल अध्यक्ष, शिवदत्त मंडल प्रतिनिधि, रामगढ़ मंडल के लिए अंकित पांडे मंडल अध्यक्ष, योगेश चंद कबडवाल मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट मंडल के लिए प्रताप सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी मंडल प्रतिनिधि, गरमपानी मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, शोबन सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, भवाली मंडल के लिए हिमांशु बिष्ट मंडल अध्यक्ष, राहुल चौहान मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल ग्रामीण के लिए सुरेश चंद्र उप्रेती मंडल अध्यक्ष, पान सिंह खनी मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल नगर के लिए नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि बनाए गये हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान