उत्तराखंड:(बड़ी खबर)महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीने से बिगड़ी शिवभक्तों की हालत,ज्यादा मिली थी भांग, अस्पताल में भर्ती
महाशिवरात्रि पर्व पर दूधिया (ठंडाई) पीने से 24 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। मामला कोटद्वार से सामने आया है जहां महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को ठंडाई पिलाई गई थी एक-एक कर पीड़ितों को बेस अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।
बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।
महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO