हल्द्वानी:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,
हल्द्वानी: सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र और एक बालक की मौत के बाद मंगलवार देर शाम एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक युवक की जान गई है. घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र का है जहां बाजपुर मार्ग पर गड़प्पु पुलिस चौकी के पास मंगलवार की शाम करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कालाढूंगी में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कालाढूंगी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय हिमांशु पाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
हादसा कैसे हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश