Weather Today: कई राज्यों में बिगड़ा मौसम,आज इन इलाकों में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये बड़ा पूर्वानुमान

मानसून देश के कई इलाकों से विदा ले चुका है लेकिन नोरू चक्रवात के कारण पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर दारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का ये दौर आज भी जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु , तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। IMD ने यूपी, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 और 11 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी गिरावट बारिश के साथ बादलों का गरजना जारी रहेगा. 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
इतना ही नहीं एमआईडी ने मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात रीजन, दक्षिण कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में में तेज तूफान के साथ बारिश की संभावना है. वहीं कई अन्य राज्यों में तेज हवा और बिजली कड़कने की भी संभावना है।
मौसम विभाग की ओर उत्तराखंड में सोमवार को को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी की गई है। कुमाऊं और गढ़वाल के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुमाऊं मंडल के जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि 10 अक्टूबर सोमवार को पिथौरागढ़ बागेश्वर नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 