नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल, विदरामपुर चकलुवा हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने शनिवार को 191 देशों की साइकिल यात्रा कर चुके प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ के साथ साइकिल रैली निकालकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली के जरिए नन्हे साइकिल चालकों ने ‘Reunion India’, नशा मुक्ति और ‘One Tree One Nation’ का अलख जगाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad

विद्यालय परिसर से शुरू हुई लगभग 14 किलोमीटर लंबी यह साइकिल रैली जिम कॉर्बेट म्यूजियम, कालाढूंगी पहुंची और वहां से वापस विद्यालय लौटी। रास्ते भर विद्यार्थियों ने आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे की लत से दूर रहने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

विश्व यात्री ने भरे बच्चों में उत्साह के रंग
रैली के दौरान सोमेन देवनाथ जी ने बच्चों के साथ दुनिया के 191 देशों में अपनी साइकिल यात्रा के रोमांचक और सीख भरे अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, प्रकृति से जुड़ाव और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू

एक पौधा लगाने और सहेजने की अपील
‘One Tree One Nation’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने अपील की कि देश का प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी पूरी देखभाल करे। इसके साथ ही ‘Reunion India’ के माध्यम से देश में एकता, आपसी जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की अनुभवात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें