रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां 20 साल के युवक पर अपनी ही सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले का खुलासा पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Ad

जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता की अचानक से तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद परिजन उसे पास के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए. डॉक्टरों ने जब पीड़िता का चेकअप किया तो पता चला कि वो गर्भवती हैं. डॉक्टरों ने जब यह जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी तो उनके भी होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे

नाबालिग पीड़िता का सगा भाई ही निकला आरोपी: इसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन में नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत हॉस्पिटल पहुंची. इसके बाद परिजनों और पुलिस ने जब पीड़िता से बात की तो सभी के होश उड़ गए. क्योंकि रेप करने वाला कोई और नहीं, बल्कि नाबालिग पीड़िता का सगा भाई ही था. इसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए

थाना प्रभारी रमेश तनवार के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं, नाबालिग को सुरक्षा और संरक्षण के दृष्टिगत नारी निकेतन भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कोई अन्य तथ्य या व्यक्ति शामिल है या नहीं, इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए

पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें