हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के पास रेलवे पुल के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिंताजनक बात यह है कि बीते चार दिनों के भीतर इस हाईवे पर यह चौथा हादसा है, जिसमें चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, बेरीपड़ाव निवासी 30 वर्षीय आनंद पवार रविवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर पंतनगर में आयोजित किसान मेला देखने जा रहा था। जैसे ही वह वीआईपी गेट के पास रेलवे पुल के नीचे हाईवे पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और आनंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान युवक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए हाईवे व आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। महज चार दिनों के भीतर हुए चार हादसों में चार लोगों की जान जाने से हाईवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास पुलिस गश्त बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें