पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बिण पेट्रोल पंप के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात दो सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, घायल जवानों में से एक को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुमौड़ निवासी 20 वर्षीय केशव शर्मा और जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट बाइक संख्या UK 05F 2396 से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात 28 वर्षीय महिमन सिंह और 27 वर्षीय राजेश रावत बुलेट बाइक संख्या UK 02 A 2621 से पिथौरागढ़ नगर की ओर आ रहे थे।

रात करीब 12:30 बजे बिण पेट्रोल पंप से पहले दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई भुवन आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल धीरज भट्ट ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

धीरज भट्ट मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के सिंगाली गांव के निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में जाजरदेवल में रहता है। उनके पिता मनोज भट्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात हैं। धीरज की असमय मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें