हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही एक बार फिर वाहन चालकों के लिए परेशानी और दहशत का सबब बन गई। हाईवे पर हाथियों को ढूंढा जाने से लोगों में हड़कंप मच गया रविवार शाम लालकुआं-पंतनगर बायपास के समीप अचानक आधा दर्जन हाथियों का एक झुंड मुख्य हाईवे पर आ धमका और बीच सड़क पर खड़ा हो गया। अचानक हाथियों को सामने देख हाईवे के दोनों ओर वाहनों लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सड़क पर नन्हे हाथियों की अठखेलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड काफी देर तक हाईवे पर बेखौफ चहलकदमी करता रहा। इस दौरान झुंड के साथ मौजूद दो नन्हे हाथी सड़क पर ही खेलते और अठखेलियां करते नजर आए। हालांकि एक तरफ जहां यह नजारे लोगों के लिए कौतूहल का विषय थे, वहीं दूसरी ओर भारी-भरकम हाथियों की मौजूदगी ने वाहन चालकों की सांसें अटका दीं। सुरक्षा के लिहाज से चालकों ने अपने वाहन काफी दूरी पर रोक दिए और हाथियों के खुद-बखुद सड़क से हटने का इंतजार करने लगे।
टांडा के जंगल की ओर लौटने पर मिली राहत
काफी देर तक हाईवे पर विचरण करने के बाद हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे टांडा के जंगल की ओर बढ़ गया। हाथियों के जंगल में लौटने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली, जिसके बाद कड़ी मशक्कत और इंतजार के बाद यातायात को दोबारा सुचारु किया जा सका।
हर समय सतर्क रहने की जरूरत
गौरतलब है कि लालकुआं-रुद्रपुर हाईवे पर हाथियों और अन्य वन्यजीवों के अचानक सड़क पर आने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। जंगल से सटे इस संवेदनशील मार्ग पर हाथियों की आवाजाही के चलते वाहन चालकों को हर समय अत्यधिक सतर्क रहने की सख्त आवश्यकता है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि वन्यजीवों और आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक विभागों को इस मार्ग पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार