उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO

बच्चों के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। शुक्रवार को लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान बजरंग दल से जुड़े लोगों द्वारा आरोपी का मुंह काला कर उसे सड़क पर घुमाए जाने की बात भी सामने आई है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, राजधानी देहरादून के मोथरोवाला इलाके में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति पर क्षेत्र के छोटे बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक, आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की अनुचित घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगने पर कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और लोगों को कानून अपने हाथ में लेने से बचना चाहिए। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही होगी।
मुंह काला कार टायर में बांधकर सड़क पर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO