नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

बेतालघाट ब्लॉक के कलुवाबगड़-रोपा पुल के पास कोसी नदी में डूबे 17 वर्षीय छात्र दीपक कुमार का शव आखिरकार तीसरे दिन शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। बीते बुधवार से लापता छात्र की तलाश में पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार जुटी हुई थीं। नैनीताल से बुलाई गई विशेष गोताखोर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के अंदर फंसे हुए अवस्था में खोज निकाला।
, बिनकोट निवासी भुवन चंद्र का 17 वर्षीय पुत्र दीपक (इंटरमीडिएट का छात्र) बीते बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और गहरे पानी में समा गया। साथी छात्रों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दीपक लापता हो चुका था।
लापता छात्र को ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीमों ने हर संभव प्रयास किए। गोताखोरों ने नदी के भीतर संभावित जगहों पर गहरा सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, खोजबीन में आसानी हो इसके लिए प्रशासन ने जेसीबी (JCB) की मदद से नदी के पानी का बहाव तक डायवर्ट करवाया। लगातार तीन दिनों की कड़ी खोजबीन के बाद आखिरकार शुक्रवार को सफलता मिली।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
शुक्रवार को जैसे ही दीपक का शव नदी से बाहर निकाला गया, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
