पति के साथ दुल्हन पहुंची मंदिर ₹10 लेकर प्रेमी संग हुई फरार, जाने पूरा माजरा-देखे -CCTV VIDEO

फिल्मों में तो आपने अक्सर देखा होगा कि दुल्हन ससुराल जाते समय रास्ते में प्रेमी के साथ बाइक या कार से फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर से सामने आया है। दुल्हन पति के साथ मंदिर घूमने की बात का प्रेमी के साथ फरार हो गई।
यूपी के मिर्जापुर में शादी के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने आई नई नवेली दुल्हन ससुरालवालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई वॉशरूम जाने की बात कहकर गई दुल्हन जब काफी समय तक वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश की गई. जब वह नहीं मिली, तो पीड़ित पति विंध्याचल कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि दुल्हन मंदिर से पैदल पटेंगरा नाले की तरफ गई. फिर लाल रंग की बाइक से प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसके भागने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
दरअसल, जौनपुर के रहने वाले युवक कि शादी आजमगढ़ की रहने वाली युवती से 10 फरवरी 2023 को हुई थी शादी के बाद ससुरालवाले नवदंपति को लेकर 19 फरवरी को मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार