ग्राम प्रधान प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पत्नी को पति ने पकड़ा रंगे हाथों ,बीच सड़क पर पति ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को एक पत्नी ने शर्मसार किया है उत्तर प्रदेश के महराजगंज में जिला मुख्यालय स्थित होटल से पति ने पत्नी को प्रेमी ग्राम प्रधान के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा. पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और प्रेमी मुखिया की धुनाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Ad

ग्राम प्रधान मुखिया की धुनाई होता देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई. पति ने दोनों को पकड़ कर बगल के चौकी में ले गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इस पूरे मामले में जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला के पति ने अपनी पत्नी की कलई खोल दी. पति का कहना है कि, इसने मेरे ही खिलाफ केस कर रखा है, और मेरे ही घर में रह रही है. इसका यह पहला कांड नहीं है यह हर दूसरे दिन अपने ग्राम प्रधान प्रेमी के साथ चली जाती और घंटों बाद वापस घर आती. पति ने कहा कि, जब पत्नी की हरकतें हद से ज्यादा पार होने लगी तो मैंने अपने दोस्तों को इन दोनों के पीछे लगा दिया. जिसके बाद इन दोनों को रंगेहाथ आज होटल में धर दबोचा है.

पति ने कहा कि उसकी पत्नी आए दिन उसे आत्महत्या करने की धमकी देती है और कहती है कि एक दिन मैं तुम्हें फंसा कर रहूंगी।

इस पूरे मामले में पत्नी ने कहा कि पति मुझे घर से अपने साथ ही लेकर आये हैं. ये अक्सर मुंबई दिल्ली रहते हैं. और कहे कि चलो आज मुकदमा समाप्त कर लेते हैं. तब तक होटल के पास प्रधान जी दिख गए. तब इन्होंने कहा कि जाओ प्रधान से पूछो की मुकदमा समाप्त कैसे होगा. जैसे ही मैं प्रधान के पास गई पकड़ा लिया और पीटने लगे।

होटल संचालक ने क्या कहा

इन लोगों के नाम से कमरा बुक था. तीन घण्टे ये लोग रहे. हमारा व्यवसाय है. तय नियम व शर्तों के मुताबिक हम उसको करते हैं. जो कोई हमारी शर्तों को पूरा करते हुए रूम मांगेगा उसको किराए पर कमरा दिया जाता है.।

उधर प्रधान ने सभी आरोपों से इनकार कर कहा कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है. गांव के मुखिया का कहना है कि उसे महिला के पति ने बुलाया था, मेरा किसी महिला से कोई संबंध नहीं है कोई हमारी प्रेमिका नहीं है.महिला के पति ने गांव के मुखिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर प्रधान पर नौकरी का झांसा देकर पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पत्नी इन सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया. महराजगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें